मेमो ट्रेन पर पथराव करने वाले 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

वाराणसी -(काशीवार्ता)-
बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन पर पथराव करने वाले 6 आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज सुबह गिरफ्तार किया है। इनमें 4 बालिग और 2 नाबालिग शामिल हैं। जीआरपी के अनुसार 28 अगस्त को यात्रियों से विवाद के बाद आरोपियों ने भदोही के अहिरमनपुर हॉल्ट पर ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया था। पथराव करते हुए गाली-गलौज का वीडियो भी टीम के हाथ लगा था, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार युवकों की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है, जबकि दो की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। जीआरपी ने सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

TOP

You cannot copy content of this page