
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने बुधवार शाम एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडुवाडीह चौराहे के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी की। पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए महिला हेल्प डेस्क भेजा गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और होटल के संचालन से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
