वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चोपन (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चोपन नगर में सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाजवादी पार्टी चोपन नगर अध्यक्ष रमेश सोनी के अगुवाई में मंगलवार को नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है। वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है।
इस अवसर पर चोपन नगर अध्यक्ष रमेश सोनी, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, छात्र सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक दुबे, विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडे, उपेंद्र सेन,अजय,लक्ष्मी,सतीश यादव,सलीम,नरेश यादव, महेंद्र,राजबली आदि लोग उपस्थित रहे।

TOP

You cannot copy content of this page