शादी का झांसा, कई बार दुष्कर्म… फिर दी जान से मारने की धमकी, आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गाकुंड स्थित ब्रह्मानंद नगर कॉलोनी के पास घेराबंदी कर आरोपी सोनू राय, निवासी शुकुलपुरा सारानंद, को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर भेलूपुर थाने में दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। लगातार तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page