बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब तूफान का असर बनारस में बुधवार से ही दिखने लगा है। दोपहर बाद आसमान में छाए घने बादलों ने आम लोगों के साथ किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-पानी के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और तेज बारिश होने पर धान की फसल के साथ मौसमी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
