भीटी बाईपास पर तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, ट्रामा सेंटर में जिंदगी की जंग

रामनगर (वाराणसी)। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी बाईपास स्थित राधिका पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में घायल महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की पहचान के अनुसार घायल महिला जनमनी देवी (48 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय बच्चे लाल, निवासी ग्राम कबीरपुर, जनपद चंदौली हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page