
वाराणसी- गंगा जी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अब बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। कोनिया क्षेत्र में गंगा का पानी कई घरों में घुस चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह से पानी तेजी से बढ़ा और दोपहर तक गलियों और घरों के अंदर तक पहुंच गया। कई परिवारों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं।प्रशासन ने कोनिया, सराय मोहना और आसपास के घाट किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर निगरानी कर रही है।
गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
