मंडुवाडीह में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद, युवती ने छेड़खानी और जानलेवा हमले का लगाया आरोप

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के वाराणसी इनक्लेव लेन नंबर-1 में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़िता आस्था सेहता ने पड़ोसियों पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता आस्था सेहता पुत्री रवि कुमार के अनुसार, वह बीती मंगलवार रात अपनी मां के साथ कॉलोनी में टहलने निकली थीं। इसी दौरान उनके पालतू कुत्ते ने बलवंत सोनकर के घर के पास गंदगी कर दी। इस पर उन्होंने और उनकी मां ने माफी भी मांग ली थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसी रात एक मोबाइल नंबर से फोन कर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि 15 मई की रात जब वह अपनी मां के साथ दोबारा टहलने निकलीं, तो आरोपित पक्ष की महिला ने धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर के अन्य पुरुष सदस्य भी वहां पहुंच गए और अभद्रता करते हुए उनके साथ बदसलूकी की। आस्था ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके साथ छेड़खानी की गई और उनके पिता को बुरी तरह पीटकर अधमरी हालत में छोड़ दिया गया।
इस मामले में मंडुवाडीह थाने में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 74 बीएनएस में बलवंत सोनकर, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page