श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में मां अन्नपूर्णा रसोई घर पर पीएनजी सेवा का शुभारंभ

वाराणसी। श्री परिक्षेत्र स्थित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई घर यूनिट-1 एवं यूनिट-2 में रविवार को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा की वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि , गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (सीजीडी) एच.के. गर्ग तथा काशी अन्नपूर्णा मठ के महंत ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकारी न्यासी जनार्दन शर्मा, जीएम-वाराणसी सुशील कुमार, सीएम-स्टील प्रवीण सिंह, सीएम-ओ एंड एम चंदन कुमार, सीएम-मार्केटिंग प्रवीण गौतम, एसओ-मार्केटिंग देबाशीष साहू, प्रदीप श्रीवास्तव एवं राकेश तोमर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट में पीएनजी सेवा का प्रारंभ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं और पीएनजी सेवा शुरू होने से प्रसाद वितरण व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुचारु और सुविधाजनक होगी।

गेल इंडिया के एच.के. गर्ग ने जानकारी दी कि अब तक यूनिट-1 एवं यूनिट-2 में हर महीने लगभग 600 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जाता था। पीएनजी सेवा शुरू होने के बाद सिलेंडरों की आवश्यकता काफी कम हो जाएगी, जिससे गैस आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर बनेगी।

महंत शंकर पुरी महाराज ने गेल इंडिया लिमिटेड की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंदिर क्षेत्र की संकरी गलियों में इतनी तेजी और सफलता के साथ पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू करना सराहनीय कार्य है।

TOP

You cannot copy content of this page