
वाराणसी। सत्य, अहिंसा और करुणा का संदेश लेकर आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ से भिक्षु चंदिमा के नेतृत्व में लगभग 250 बौद्ध भिक्षुओं की धम्म चारिका यात्रा निकली। विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए यात्रा जब सेंट जॉन्स स्कूल, मढ़ौली तिराहे पर पहुंची तो समाजसेवी बबलू मौर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समित मौर्य ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे भिक्षु चंदिमा को पंचशील अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी भिक्षुओं को मिष्ठान, बिस्किट और पानी का धम्म दान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई।
स्वागत समारोह में बबलू मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, किशन मौर्य, एडवोकेट अनिल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, सुधीर कुमार, रविरंजन कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, प्रीतम विश्वकर्मा, अजय पटेल, बृजेश, सत्येंद्र मौर्य, प्रहलाद मौर्य, मनोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
