काशी में बिछड़ी बेटी, चेतगंज पुलिस बनी फरिश्ता! घंटों की तलाश के बाद परिजनों से कराया मिलन

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आई बलिया निवासी नेहा चौहान भीड़ के बीच अपने माता-पिता से बिछड़ गई। अचानक बेटी के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चेतगंज पुलिस हरकत में आ गई।

चेतगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक आदर्शिका, कांस्टेबल सारिका सिंह और फैंटम दस्ते ने तत्काल मंदिर क्षेत्र व आसपास के इलाकों में सघन तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते नेहा को सकुशल खोज लिया गया।

पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने नेहा को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और चेतगंज पुलिस की मुस्तैदी, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की जमकर सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

TOP

You cannot copy content of this page