बीएचयू में वित्तीय घोटाले, फर्जी नियुक्ति व उत्पीड़न,अनियमितताओं पर विभागाध्यक्ष डा. शोभना नेरलिकर ने लगाए गंभीर आरोप
वाराणसी (काशीवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना नेरलिकर ने प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी नियुक्तियों और जातिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने रेक्टर प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों पर सीधे तौर पर घोटालों में शामिल होने…
