पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! बीच सड़क पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार दोपहर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, कोनिया निवासी धरमु (55) कज्जाकपुरा से भदऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भदऊ निवासी सन्नी सोनकर और कल्लू राजभर ने उन्हें रोककर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

TOP

You cannot copy content of this page