सात फेरों का सपना, फिर धोखा… आखिरकार कानून के शिकंजे में आया आरोपी

वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दुर्गाकुंड स्थित ब्रह्मानंद नगर कॉलोनी के पास घेराबंदी कर शुकुलपुरा सारानंद निवासी सोनू राय को दबोच लिया।

आरोप है कि सोनू राय ने एक युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता की तहरीर पर भेलूपुर थाने में दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page