अमित शाह ने एन.डी.आर.एफ. को प्रदान किया “राष्ट्रपति ध्वज”

उत्तर प्रदेश के स्थित 8वीं वाहिनी, में आयोजित भव्य परेड समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने एन.डी.आर.एफ. को प्रतिष्ठित “राष्ट्रपति ध्वज” प्रदान किया। यह सम्मान बल की उत्कृष्ट सेवा, उच्च व्यावसायिक दक्षता और मानवीय प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जाता है।

समारोह में एन.डी.आर.एफ. के महानिदेशक सहित गृह मंत्रालय, सशस्त्र बलों, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य आपदा मोचन बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही , तथा “आपदा मित्र” स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

19 जनवरी 2006 को स्थापना के बाद से ने “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए देशभर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वर्तमान में 16 बटालियनों और 69 स्थानों पर तैनात एन.डी.आर.एफ. को “एंजेल्स इन ऑरेंज” के नाम से भी जाना जाता है।

एन.डी.आर.एफ. अब तक लगभग 12 हजार से अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों का सफल संचालन कर 1.5 लाख से अधिक लोगों की जान बचा चुका है, जबकि 9 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। , , , और सहित कई अंतरराष्ट्रीय अभियानों में भी बल ने भारत की आपदा राहत क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए एन.डी.आर.एफ. के 17 वीर बचावकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ध्वज किसी भी बल को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान स्थित एन.डी.आर.एफ. क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया। साथ ही , , , और समेत छह नए क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्रों की आधारशिला भी रखी गई।

समारोह में ब्रास एवं पाइप बैंड की आकर्षक प्रस्तुति और एन.डी.आर.एफ. बचावकर्मियों द्वारा किए गए रोमांचक रोप रेस्क्यू प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

TOP

You cannot copy content of this page