गंगा के बाद वरुणा भी उफान पर, घरों में घुसा पानी; स्कूल बना बाढ़ पीड़ितों का सहारा

वाराणसी। गंगा के बाद अब वरुणा नदी भी उफान पर है। नदी का पानी आसपास के इलाकों की गलियों और घरों में घुसने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए स्कूलों को खाली कराकर राहत शिविर बनाए हैं। हुकुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे डिप्टी कॉन्वेंट स्कूल में करीब 125 लोग शरण लिए हुए हैं, जिनमें 30 से 40 बच्चे भी शामिल हैं। राहत शिविर में लोगों के लिए भोजन और दवाओं की व्यवस्था भी किया गया है। लेखपाल सुबह से ही राहत कार्यों में जुटकर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शिविर में पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए दवाएं उपलब्ध करा रही है।वरुणा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो आने वाले समय में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। प्रशासन और राहत टीमों की सक्रियता के बावजूद प्रभावित इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page