अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सेवानिवृत्त, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दी भावभीनी विदाई

वाराणसी- (काशीवार्ता)-कमिश्नरेट वाराणसी में आज एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी को उनके निष्ठावान, कर्तव्यपरायण, उत्कृष्ट एवं बेदाग सेवाकाल के लिए भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि श्री आलोक प्रियदर्शी के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल ने पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान की है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने श्री प्रियदर्शी के सुखद, स्वस्थ, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

TOP

You cannot copy content of this page