श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एसीपी रोहनिया ने शूल टंकेश्वर मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

वाराणसी। श्रावण माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने शूल टंकेश्वर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का पुलिस बल के साथ व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का गहन जायजा लिया।

एसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

श्रावण के पहले सोमवार को उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

TOP

You cannot copy content of this page