जमीन पर कब्जे की जंग बनी गोलीकांड! फंटासिया वॉटर पार्क के पास चली गोली, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के लोढान गांव स्थित फंटासिया वॉटर पार्क के पास रविवार को जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और ईंट-पत्थर चलने के बाद फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अतुल उपाध्याय पुत्र गिरजा शंकर उपाध्याय अपने साथियों के साथ संबंधित जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के सौरभ उपाध्याय पुत्र अजीत उपाध्याय व अन्य लोगों ने निर्माण का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते ही मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ उपाध्याय ने गोली चला दी।

सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। घटना में रविकांत उपाध्याय के हाथ में चोट लगी, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page