वाराणसी (काशीवार्ता)- पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। अक्टूबर महीने की रैंकिंग में वाराणसी ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की लगातार समीक्षा और मॉनिटरिंग का नतीजा है कि 50 मानकों में से 25 मानकों में वाराणसी प्रदेश में नंबर एक पर रहा है। महिला अपराध, दहेज हत्या, शीलभंग, एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण, आबकारी, गैंगस्टर और गुण्डा एक्ट में 100 प्रतिशत कार्रवाई।गैंगस्टर के पुराने केसों का 100 प्रतिशत निपटारा।
तीन महीने से ज्यादा पुराने केसों के निपटारे में पूरे प्रदेश में पहला स्थान। डायल 112 में सबसे तेज रिस्पांस – औसत 4.53 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, 21080 केसों में 10 मिनट के अंदर मदद पहुंचाई गई। कर्मचारी सत्यापन, किरायेदार सत्यापन और फायर एनओसी में 100 प्रतिशत काम पूरा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि साल 2023-24 में वाराणसी आखिरी 10 जिलों में था, लेकिन अपराध नियंत्रण, पुराने मामलों के निस्तारण और जनसुनवाई पर फोकस के चलते अब लगातार टॉप-10 में बना हुआ है।
