भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकली

वाराणसी-(काशीवार्ता )-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी के तत्वावधान में भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा जगतगंज स्थित डॉ. सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से शुरू होकर रामकटोरा, पिपलानी कटरा तिराहा, लहुराबीर होते हुए पुनः विश्वविद्यालय गेट पर समाप्त हुई।शोभायात्रा में पांच दीप्तिमान रथ आकर्षण का केंद्र रहे, जिन पर भगवान श्रीचित्रगुप्त, ब्रह्मा जी, शंकर-पार्वती और राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी। शुभारंभ में डमरू-शंख वादन के साथ भगवान की आरती-पूजा हुई।
बैंड, ढोल-डमरू के साथ सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक परिधान व पगड़ी में शामिल हुए। पूरे मार्ग में हर्षोल्लास रहा, छतों से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा हुई और श्रद्धालु झंडा लेकर भजनों पर झूमते रहे। प्रसाद वितरण भी किया गया।जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह आयोजन वाराणसी की शोभा बढ़ाता है और भाईचारे का संदेश देता है। अंत में सहयोगियों का सम्मान व अल्पाहार हुआ।

TOP

You cannot copy content of this page