हाईवे पर युवक की मौत, राजातालाब में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

वाराणसी-(काशीवार्ता)-सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव के सामने हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो लोग तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरा हादसा राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई चौराहा स्थित अदलपुरा रोड पर हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया फिलहाल दोनों ही मामलों में मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page