
विंढमगंज (सोनभद्र)। इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। कुल 467 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना में सुहेल अहमद खान 274 मत पाकर सदर निर्वाचित हुए। खुर्शीद आलम को 100 और राहत हुसैन को 87 मत मिले, जबकि छह मत अवैध घोषित किए गए।
छह सदस्यीय मुख्य चुनाव कमेटी में हाजी अली अकबर शाह, मकसूद आलम, उमर अहमद, अख्तर अंसारी, राजू खान और अल्ताफ खान शामिल रहे। जीत की घोषणा के बाद शाहरुख खान, नातीक अली, डब्लू खान, आरफीन समेत सैकड़ों लोगों ने सुहेल खान को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
नवनिर्वाचित सदर सुहैल अहमद खान उर्फ नन्हे खान ने सभी मतदाताओं और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने, संस्था के विकास और सामाजिक एकता मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
