मंडुवाडीह में ड्राई फ्रूट्स गोदाम में चोरी, जाली काटकर तीन लाख का सामान ले गए चोर

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली इलाके में चोरों ने एक ड्राई फ्रूट्स गोदाम को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के काजू, बादाम समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चोर गोदाम की जाली काटकर अंदर घुसे और वहां रखे महंगे ड्राई फ्रूट्स चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब व्यापारी गोदाम पहुंचे, तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मड़ौली निवासी व्यापारी आकाश कुमार केशरी ने बताया कि चोर उनके गोदाम से लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।

सूचना मिलने पर मंडुवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page