दिल्ली के सत्य निकेतन भवन हादसे में घायलों के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना, सात बार हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

वाराणसी। दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र स्थित सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक भवन हादसे के बाद घायलों और मलबे में फंसे लोगों की सलामती के लिए वाराणसी में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। गिलट बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कांग्रेस नेता विकेश सिंह टोनी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।

हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल छात्रों और अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की कि मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

इस दौरान बाबा विश्वनाथ से भी विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने और उन्हें सकुशल उनके परिवारों तक पहुंचाने की कामना की। साथ ही पीड़ित परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति देने की प्रार्थना की गई।

कांग्रेस नेता विकेश सिंह टोनी ने कहा कि सत्य निकेतन में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस संकट की घड़ी में सभी को पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसी भावना से मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने तथा पीड़ित परिवारों को शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

TOP

You cannot copy content of this page