वाशिंग लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी

वाराणसी । मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित लहरतारा चौकी अंतर्गत वाशिंग लाइन के समीप गुरुवार को लगभग 3:10 बजे 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी प्रभारी राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक सफेद रंग की छिटदार शर्ट पहने हुए था और रेलवे वाशिंग लाइन के पास पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
लहरतारा चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page