
वाराणसी -(काशीवार्ता)- सिगरा थाना क्षेत्र में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “लव बाइट हुक्कावार” और “लार्ड ऑफ शीशा” नाम के दो हुक्काबारों पर देर रात छापेमारी की। पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हुक्का फ्लेवर, नशीली सामग्री और हुक्का उपकरण बरामद किए गए।
बताया जा रहा है कि दोनों हुक्काबारों में युवाओं को नशे की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
