ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 लाख का 31 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से दूसरे राज्यों से गांजे की खेप लाकर वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर बिछाए गए जाल में दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

TOP

You cannot copy content of this page