नकाबपोश बदमाशों ने सिर पर पत्थर मारकर मोबाइल छीना

वाराणसी -(काशीवार्ता)-प्रयागराज संगम से गाजीपुर सिटी जा रही मेमू ट्रेन संख्या 05118 में यात्रा कर रहे प्रतापगढ़ निवासी अजय कुमार के साथ कपसेठी स्टेशन पर चार अज्ञात युवकों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। घटना 1 अगस्त की है, जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी।पीड़ित अजय कुमार पुत्र रामदौड़, निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे चार युवक ट्रेन में चढ़े और सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल यात्री ने वाराणसी कैंट जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है।जीआरपी कैंट प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page