मनीष हत्याकांड: 5 फरार आरोपियों पर ₹50,000 इनाम घोषित

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घमहापुर में 26 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित मनीष हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना में एक अनियंत्रित कार द्वारा महिला को टक्कर मारने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों— मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू— को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 3 मई 2026 को फरार आरोपियों को शरण देने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें किशन कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, प्रदीप भारद्वाज और शिव मोहन राजभर शामिल हैं।

वहीं, मामले में अभी भी पांच आरोपी— आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर— फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इन फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने पहले घोषित ₹25,000 के इनाम को बढ़ाकर ₹50,000 प्रति आरोपी कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TOP

You cannot copy content of this page