वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित सिंधी कॉलोनी में रहने वाली आरती सेठ की शिकायत पर पुलिस ने उसके भाई आदर्श सेठ के ऊपर कार चढ़ाने और जान से मारने की नीयत से पिस्तौल सटाकर फायर करने की कोशिश करने के मामले में विजय वर्मा अक्षत वर्मा संजय वर्मा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि 27 अप्रैल की रात 9 बजे उसका भाई आदर्श दुकान से घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक सफेद रंग की कार से आरोपी आदर्श को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद आदर्श भागने लगा तो उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश किया। आदर्श को आरोपी पकड़कर पिटाई करते है। जिसके बाद पिस्तौल सटाकर जान से मारने के लिए फायर किए लेकिन पिस्तौल से फायर नहीं हुआ। फायर नहीं होने के बाद आरोपी पिस्तौल की बट्ट से सिर पर मारकर घायल कर दिया। आदर्श का मोबाइल और कीमती घड़ी छीन लिया। मौके पर पहुंची आदर्श की मां के साथ आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया।संजय वर्मा पूर्व में हत्या के मामले में दोषी रह चुका है।
