सोशल मीडिया के ‘योगीराज’! फॉलोअर्स की रेस में CM योगी नंबर-1, बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का असर सोशल मीडिया पर भी लगातार दिखाई दे रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स के साथ सीएम योगी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स के संयुक्त आंकड़ों के आधार पर सीएम योगी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। उनकी डिजिटल लोकप्रियता को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में भी चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि इस सूची में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दूसरे स्थान पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तीसरे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चौथे स्थान पर हैं।

सीएम योगी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों और उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां लगातार साझा की जाती हैं।

फॉलोअर्स की यह संख्या सिर्फ डिजिटल पहुंच नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी की सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी को भी दर्शाती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी ऑनलाइन लोकप्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

TOP

You cannot copy content of this page