
वाराणसी (काशीवार्ता): प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे और प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (POP) को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में ने रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया और कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, प्रोटोकॉल और विभागीय समन्वय से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वीवीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध और पूरी सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज
प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड को लेकर भी पुलिस आयुक्त ने परेड स्थल, अभ्यास व्यवस्था, अनुशासन और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखते हुए सभी तैयारियां पूरी जिम्मेदारी के साथ की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
निर्माण कार्य और पुलिस आवासों का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन स्थित ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा पुलिस लाइन के आवासीय परिसर और पुलिस कर्मियों के आवासों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिमनेजियम का निरीक्षण, फिटनेस पर जोर
पुलिस आयुक्त ने पुलिस लाइन स्थित जिमनेजियम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को मजबूत करने के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान , , सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
