आंधी-पानी से छावनी क्षेत्र में भारी नुकसान, आधा दर्जन पेड़ धराशाई

वाराणसी। गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने छावनी क्षेत्र में व्यापक असर छोड़ा। अलग-अलग स्थानों पर लगभग आधा दर्जन पेड़ धराशाई हो गए, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

छावनी स्थित लाल चर्च के पास तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा एक टेंपो ट्रेवलर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं चर्च की दीवार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

इसी तरह मिंट हाउस स्टेशन मार्ग पर भी एक विशाल नीम का पेड़ धराशाई हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही छावनी प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ हटवाकर बाधित मार्ग को बहाल कराया।
इसके अलावा 39 जीटीसी के गेट नंबर-6 के समीप भी पेड़ गिरने की सूचना मिली। आंधी-पानी के कारण छावनी क्षेत्र के कई हिस्सों में पेड़ गिरने से लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा रात में ही राहत एवं सफाई कार्य शुरू कर दिया गया।

TOP

You cannot copy content of this page