सथवा में हनुमान मंदिर की मूर्ति खंडित, रातोंरात फैली सनसनी, ग्रामीणों के आक्रोश के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

वाराणसी (सारनाथ): सारनाथ थाना क्षेत्र के सथवा गांव में हनुमान मंदिर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि देर रात शरारती तत्वों ने प्रतिमा को कई टुकड़ों में तोड़कर मंदिर की सीढ़ियों से बाहर तक बिखेर दिया।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध जताने लगे। सूचना पर सारनाथ थाना पुलिस के साथ एसीपी विनय द्विवेदी भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने मांग की कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर जल्द से जल्द पूरे सम्मान के साथ नई मूर्ति स्थापित की जाए। उनका कहना था कि धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

TOP

You cannot copy content of this page