
वाराणसी -जनपद में हो रही अतिवृष्टि वर्षा और अतिवृष्टि पूर्णमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 3 सितंबर 2026 (बुधवार) को जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी भूपेन्द्र सिंह द्वारा 2 सितंबर को जारी कार्यालय आदेश पत्रांक 9478-86 /2026-27 के अनुसार यह अवकाश समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई/सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में लागू रहेगा।
आदेश में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर अपार, डीबीटी, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
BSA ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
