
वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह तथा भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। उनके वाराणसी आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
