सारनाथ पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के माल और 405 शराब पाउच के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 पेटी (405 पाउच) देशी शराब, 110 एएच की एक बैटरी तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 1,980 रुपये बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओमकार मिश्रा उर्फ कार्तिक उर्फ छोटू (19), अक्षय राजभर उर्फ बुलबुल (20), शिवम यादव उर्फ सुदीप (20) और आकाश राजभर उर्फ सरदार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को सिंहपुर बाग स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page