मां भीमचंडी देवी के जन्मोत्सव पर अखंड रामायण एवं विशाल भंडारा का आयोजन

राजातालाब। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव जय मां भीमचंडी देवी मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीय दिन मां का जन्म उत्सव अखंड रामायण पाठ से प्रारंभ होता है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रोहित मिश्र के नेतृत्व में कार्यक्रम अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, शारदा प्रसाद मिश्रा और आचार्य रवि शंकर मिश्र द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया जाता है। जन्म उत्सव पर भक्ति जागरण, संगीत और विशाल भंडारे का आयोजन होता है, जहां श्रद्धालु दरबार में अर्जी लगाते हैं, प्रसाद ग्रहण करते हैं और भजन-कीर्तन में लीन रहते हैं। कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्रा के साथ बिंदेश्वरी मिश्रा, सुरेंद्रनाथ मिश्रा, दयाशंकर मिश्र, महेंद्र मिश्र, दिनेश मिश्र, बबलू मिश्र, गुड्डू मिश्र, त्रिभुवन मिश्र सहित मनोकामना हनुमान मंदिर भदवार के पुजारी बलदाऊ दुबे व समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहता है।

TOP

You cannot copy content of this page