सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा का सख्त पहरा, श्रद्धालुओं के बीच मुस्तैद रहे एसीपी रोहनियां और मंडुवाडीह पुलिस

वाराणसी। सावन माह के प्रथम सोमवार पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में एसीपी रोहनियां अवधेश विश्वकर्मा तथा मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजयराज वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन करने की अपील की। मंदिर मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। पैदल गश्त के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई, जबकि यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं ने पुलिस की सक्रियता और सहयोग की सराहना की। सावन के पहले सोमवार पर लाखों भक्तों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस की सतर्क निगरानी और बेहतर समन्वय से व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूरे सावन माह में सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह सुदृढ़ रखी जाएगी, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित और सहज वातावरण में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके।

TOP

You cannot copy content of this page