लिफ्ट बनी मौत का फंदा! मदरसे में बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा घायल

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तिलभांडेश्वर स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही रेवड़ी तालाब चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान आसिब आदिल (22) पुत्र जमाल अख्तर, निवासी मदनपुरा ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल हसनैन रजा (20) पुत्र अनमोल जमाल का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल लिफ्ट के अचानक गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

TOP

You cannot copy content of this page