
वाराणसी। हुकुलगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव कुएं में रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है।
सुबह क्षेत्रीय लोगों की नजर कुएं में लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
