उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के अंतर्गत Self Enumeration (स्व-गणना) प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 21 मई 2026 तक चलेगी। अब नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना (Self Enumeration) करने की प्रक्रिया
1️⃣ वेबसाइट खोलें
ब्राउज़र में जाएँ :
se.census.gov.in
इसके बाद State/UT में “उत्तर प्रदेश” चुनें और Captcha भरें।
2️⃣ मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- परिवार के मुखिया (Head of the Family) का नाम दर्ज करें
- मोबाइल नंबर भरें
- OTP आने पर Verify करें
3️⃣ भाषा का चयन करें
हिंदी, English सहित 16 भाषाओं में से अपनी सुविधा अनुसार भाषा चुन सकते हैं।
4️⃣ पता (Address Details) भरें
- State, District, Village/City चुनें
- House Number और Location दर्ज करें
- मैप पर अपने घर को लाल मार्क 📍 से टैग करें
5️⃣ घर और परिवार की जानकारी भरें
आपसे लगभग 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं :
- मकान का प्रकार (पक्का/कच्चा)
- बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा
- परिवार के सदस्यों की जानकारी
- टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी सुविधाएँ
किसी भी प्रश्न को समझने के लिए ‘i’ बटन पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
6️⃣ फॉर्म सबमिट करें
सारी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद Submit बटन दबाएँ।
7️⃣ SE ID प्राप्त करें
फॉर्म जमा होने के बाद आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें।
8️⃣ सत्यापन (Verification) जरूरी
जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक आपके घर आएँ, तो उन्हें केवल SE ID दिखानी होगी। इससे आपको दोबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों एवं कर्मचारियों का सम्मान और सहयोग करें।
