किरण पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के करसड़ा निवासी सुरेश कुमार ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार दोपहर वह मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित किरण पेट्रोल पंप के समीप ऑटो लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस के चालक ने लापरवाहीपूर्वक ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

TOP

You cannot copy content of this page