मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में की गोसेवा, नादिपथि मिनिएचर नस्ल के गोवंश भवानी और भोलू को दुलारा
गोरखपुर, 2 नवंबर। गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या में गोसेवा का विशेष स्थान है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने मंदिर की गोशाला में समय बिताया और गोवंशों की सेवा की। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और देखभाल के लिए गोशाला के कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। इस…
