आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित महिलाएं गिरफ्तार

थाना लोहता पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में नामजद दो वांछित महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के दौरान की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी महिलाओं को 10 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 12.35 बजे चुरामनपुर मुढैला से पकड़ा।

मामला 9 दिसंबर 2025 का है, जब वादिनी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उसके पुत्र राहुल मिश्रा ने पत्नी, उसके प्रेमी और सास द्वारा तलाक का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस आधार पर थाना लोहता में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसकी जांच उप निरीक्षक राज दर्पण तिवारी कर रहे हैं।

गिरफ्तार लोगों में एक 24 वर्ष की महिला और दूसरी 55 वर्ष की महिला शामिल है। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 0331/2025 धारा 108 बीएनएस में कार्रवाई चल रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राज बहादुर मौर्य, उप निरीक्षक राज दर्पण तिवारी, हेड कांस्टेबल मोहन कुमार, महिला कांस्टेबल जया त्रिपाठी और रेखा देवी शामिल रहे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

TOP

You cannot copy content of this page