सिगरा साजन तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्राली चालक की मौत

वाराणसी-शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मिली जानकारी अनुसार कन्हैया बिना पुत्र शिवकुमार बिना निवासी गांधी चोपड़ा शिवपुरवा सिगरा प्रतिदिन की भाटी चंदवा शेट्टी काम के सिलसिले में जा रहा थाकि साजन सिनेमा के सामने लगभग सुबह 5:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने ट्राली चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। , मृतक 48 वर्षीय कन्हैया दो भाइयों में बड़ा था उसकी पत्नी दिव्यांग है उसको दो पुत्र एवम दो पुत्रियों है बड़ी बेटी की शादी हो गई है हादसा इतना भीषण था कि कन्हैया ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर कम भीड़ होने के बावजूद तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस मार्ग पर खतरा बने रहते हैं। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। सिगरापुलिस ने मृतक कन्हैया के पुत्र आर्यन बिंद की तहरीर पर मुकदम दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया है।

TOP

You cannot copy content of this page