
बड़ागांव गांगकला में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा दिन उत्साह, रोमांच और खेल भावना से भरपूर रहा। आज के दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन के मुकाबलों में स्वामी सदन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अधिकांश प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की और दिन का सर्वश्रेष्ठ सदन बनने का गौरव हासिल किया। स्वामी सदन के विद्यार्थियों की अनुशासनप्रियता, टीम भावना और खेल कौशल दर्शकों के लिए प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत एकता के प्रतीक मसाल जलाकर किया गया |
तीसरे दिन के इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार वर्मा आर टी ओ वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय मिश्रा समाज सेवक,राकेश कुमार वर्मा रमा मेडिकल एजेंसी, श्याम पटेल डायरेक्टर निओ वाशिंग पाउडर एवं गिनीज बुक 2017 में ख्याति प्राप्त जादूगर राम राठी सिंह रहे |
काशी की धरती अतिथि का स्वागत संस्कार और संस्कृति का संगम है | इसको चरितार्थ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किये | तीसरे दिन की प्रतियोगिता का संचालन हेड बॉय विष्णु एवं हेड गर्ल रिया ने उत्कृष्ट अंदाज में किया|
आज के सीनियर बॉयज कब्बडी प्रतियोगिता में स्वामी सदन नें रोमांचक रहे मुकाबले में 36- 33 से कलाम सदन को हराया | दूसरे सीनियर बॉयज कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने राधाकृष्णन सदन को 44-25 से हराया |
सीनियर गर्ल्स खों खों प्रतियोगिता में स्वामी सदन ने कलाम सदन को 10_6 से हराया |
इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह शैक्षणिक निदेशक राकेश कुमार चौबे एवं निदेशक सचेद्र मिश्रा, सुनील सिंह सह निदेशिका प्रमिला वर्मा एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे |
