
वाराणसी:(काशीवार्ता )
समाजवादी पार्टी (महिला सभा), जनपद वाराणसी के बैनर तले महिला सभा की जिला अध्यक्ष शशि यादव (निवासी—ग्राम बरकी, गंगापुर, वाराणसी; मो. 8887970956, 9415447760) के नेतृत्व में रसोई गैस की आपूर्ति सुव्यवस्थित ढंग से न कराए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
महिला सभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित घरेलू व कमर्शियल गैस आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता के साथ-साथ रेस्टोरेंट और छोटे होटलों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इसके कारण कई कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं और उनके परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर दिनांक 18 मार्च 2026 (बुधवार) को वाराणसी में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में महिला सभा की जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के निर्णय के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने “डबल इंजन” सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण छोटे होटल व रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं।
महिला सभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनविरोधी निर्णय वापस नहीं लिया, तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज किया जाएगा
प्रिया गुप्ता, सुशील मौर्य, रेखा, संगीता सिंह, उर्मिला मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
