
वाराणसी ( काशीवार्ता ) में पिछले 9 वर्षों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। इस दौरान ₹35,156 करोड़ से अधिक लागत की 486 प्रमुख बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं—जिनमें सड़क, पेयजल, सीवरेज, आरसीसी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास और पुलिस कल्याण शामिल हैं—पूरी कर जनता को समर्पित की गईं, जबकि ₹17,915 करोड़ से अधिक की अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
जनपद में ₹22,829 करोड़ की लागत से 127 सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग और सेतु परियोजनाएं पूरी हुईं, वहीं ₹5,813 करोड़ से अधिक के कार्य प्रगति पर हैं। ₹1,529 करोड़ की लागत से रेलवे, एयरपोर्ट और जलमार्ग परियोजनाएं पूरी हुईं तथा ₹4,934 करोड़ की अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत ₹877.65 करोड़ की 34 परियोजनाएं पूरी की गईं, जिनमें काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, 720 स्थानों पर सर्विलांस कैमरे, सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, श्री डी अन्न डिजिटल मैप और गोदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू-व्हीलर पार्किंग शामिल हैं। ₹1000 करोड़ से अधिक की 60 सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाएं पूरी हुईं, जबकि ₹2100 करोड़ की योजनाएं प्रगति पर हैं।
इसी क्रम में ₹144.53 करोड़ की लागत से करखियावां सेतु का निर्माण पूरा हुआ। गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रोप-वे, जल परिवहन के हाइड्रोजन पावर व्हीकल, एयरपोर्ट टर्मिनल विस्तार जैसी परियोजनाएं जल्द पूरी होंगी।
सरकारी योजनाओं के तहत 3,05,823 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 16,026 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना का लाभ मिला। 38,167 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और 5,967 को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया गया।
स्वच्छता के तहत 2,84,918 व्यक्तिगत व 694 सामुदायिक शौचालय बने। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 70,047 निराश्रित महिलाओं, 1,28,120 वृद्धजनों और 22,878 दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। पिछले 8 वर्षों में 6,760 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
इसके अलावा 78,492 बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 12,34,995 लोगों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, 5,99,923 पात्रों को राशन कार्ड और 55,673 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया है।
